पंचमुखी बालाजी : रूप रहष्य,गुण एवं शक्तिशाली स्तोत्र
HomeHanuman Ji

पंचमुखी बालाजी : रूप रहष्य,गुण एवं शक्तिशाली स्तोत्र

श्री हनुमान जी के अनेक रूप गुण, कथाओ का हम श्रवण करते है, इन्ही में से एक रूप पंचमुखी बाला जी का है, हमने बहुत से मंदिर में पंचमुखी बा...

क्यों गोस्वामी तुलसी दास जी बल, बुद्धि और विद्या मांगते है ? धन और दौलत क्यों नहीं?
True and Inspirational : सिय राम मय सब जग जानी, करहु प्रणाम जोरी जुग पानी ।।
Hanuman Chalisa Remix:Download and read Divine Version

श्री हनुमान जी के अनेक रूप गुण, कथाओ का हम श्रवण करते है, इन्ही में से एक रूप पंचमुखी बाला जी का है, हमने बहुत से मंदिर में पंचमुखी बाला जी की श्रीविग्रह के दर्शन किये है, किन्तु यह नहीं जानते की हनुमान जी पंचमुखी क्यों बने? इस रूप का क्या महत्व है? क्या शक्तियां है इस रूप में? तो आइये आज इसी रूप की चर्चा,और इसका पूर्ण ज्ञान प्राप्त करते है और अपनी जिज्ञासा को शांत करते है,

श्री हनुमान जी के पंचमुखी अवतार के पीछे रामायण में राम-रावण युद्ध के मध्य अहिरावण की कथा आती है, जोकि अत्यंत शक्तिशाली, तंत्र-मंत्र कला जादू इत्यादि विद्याओ में निपुण था, और उसी का अंत करने के लिए हनुमान जी ने पंचमुखी अवतार धारण किया,

जब रावण का पुत्र मेघनाथ मारा गया,और रावण अकेला पद गया तो उसने अपने पाताल के राजा भाई अहिरावण को अपनी सहायता के लिए बुलाया और उसे अपनी सहायता के लिए वचनबद्ध कर लिया, अहिरावण के बारे में विभीषण को ज्ञात था इसलिए उसने हनुमान जी को पहरेदार के रूप में राम-लक्ष्मण के खेमे के बाहर तैनात किया और अधिक चौकसी और सुरक्षा का बंदोबस्त कर दिया,

अहिरावण रात्रि में अनेक प्रयास करता है की किसी तरह से खेमे में घुस पाए किन्तु हनुमान जी के पहरे के कारण प्रवेश नहीं कर पता है, फिर वह युक्ति से विभीषण का रूप धर खेमे में जाता है जिससे हनुमान जी उसे जाने देते है,अहिरावण चतुराई से सोये हुए राम और लक्ष्मण जी को उठा कर पाताल ले जाता है,

इधर सुबह होने पैर विभीषण जी आते है और हनुमान जी से कुशलता पूछते है,तो हनुमान जी सोचते है कि अभी रात्रि में तो विभीषण यहां आये थे और अभी बाहर से कैसे आ रहे है, खेमे में देखते है तो राम-लक्ष्मण जी वह नहीं होते, विभीषण सारी माया जान जाते है और हनुमान जी से कहते है कि यदि शीघ्र पाताल जाकर प्रभु कि रक्षा नहीं कि गयी तो वह पापी दोनों कि बलि देवी को अर्पित कर देगा,

हनुमान जी रामकाज में देरी नहीं करते और पाताल पहुँच जाते है, उधर द्वार पर एक अर्ध बानर  और अर्ध मगर शरीर वाले द्वारपाल को देखते है, पूछने पर वह कहता है कि मेरा नाम मकरध्वज है और मैं आपका ही पुत्र हूँ, हनुमान जी सोचते है मेरा पुत्र कैसे मैं तो ब्रह्मचारी हूँ, तब वह बताता है कि जब आप सागर लांघ रहे थे तो आपके वीर्य कि बून्द सागर में गिरी जो सीधे मगरी के मुख में गिरी और उसी वीर्य से मेरी उत्पत्ति मगरी से हुयी, मेरा नाम मकरध्वज है, बहुत शक्तिशाली होने पर भी हनुमान जी उसे हरा कर पाताल में प्रवेश करते है, वह उनका सामना महाशक्तिशाली अहिरावण और महिरावण से होता है, जिनके पास बहुत  सैन्य बल और  दल है,यह चन्द्रसेन उन्हें बताता है, उन्हें मारने का एक ही उपाय है यदि पांच दिशा में पांच दीपक एक ही साथ जला दिए जाए तो वह हार जाएंगे, तभी हनुमान जी ने पांच मुख्य को धारण कर एक साथ पांच दीपक प्रज्वलित किये, और अहिरावण और महिरावण का अंत किया, इस दौरान राम-लक्ष्मण बेहोश ही थे,

हनुमान जी ने पांच मुख धारण किये उसका क्या महत्व है?
श्री हनुमान   – ( पूर्व मुखी)
इस मुख का महत्व यह है कि यह सभी पाप को नष्ट करने वाला है,और मन को शुद्धता प्रदान करता है,
नरसिम्हा  – (दक्षिण मुखी )
यह रूप शत्रुओ के भय का नाश करने वाला और विजय को दिलाने वाला है, नरसिम्हा भगवान् विष्णु के नर और सिंह का अवतार है,जो भगवान् ने प्रह्लाद कि रक्षा के लिए और हिरण्यकशिपु को मारने के लिए लिया था,
गरुड़  – (पश्चिम मुखी )
गरुड़ मुख सभी बुरी आसुरी शक्तियों से रक्षा करता है,काला जादू, नकारात्मक ऊर्जा शक्तियां,जहर जैसे प्रहार से रक्षा करता है,गरुड़ भगवान् जी वहां है और मृत्यु और उसके बाद के रहस्य को भी जानते है, जैसा कि गरुड़ पुराण में वर्णित है,
वराह  – (उत्तर मुखी)
यह रूप ग्रहो के बुरे प्रभावों से बचाने वाला है, और अष्ट ऐश्वर्य प्रदान करने वाला है,यह अवतार भगवन विष्णु ने पृथ्वी कि रक्षा हेतु और समुद्र से पृथ्वी को निकलने के लिए लिया था,
हयग्रीव  – (उध्र्वमुखी )
यह रूप गृह सुख,पत्नी,संतान और खुशियों को देने वाला है,
पंचमुखी  हनुमान जी यह रूप बहुत प्रसिद्ध है इसे पंचमुखी अंजनाये (अर्थात अंजनी के पुत्र ) नाम से भी पुकारा जाता है, इस रूप का अर्थ यह है कि इस संसार में कोई ऐसी वस्तु, कोई इच्छा दैहिक देविक भौतिक नहीं है जो हनुमान जी के इस रूप से पूरी न हो, यह रूप भक्तो की सभी दिशाओ में रक्षा करता है,
बैठे पंचमुखी  हनुमान : प्रार्थना के पांच प्रकार है,नमन,सुमिरन,कीर्तनम,याचनाऔर अर्पण या समर्पण, ये पंच मुख इसका भी चित्रण करते है, क्योंकि हनुमान जी सदैव श्री राम जी को न्माम करते है, नाम सुमिरन-कीर्तन करते है, भक्ति की याचना और अपना सर्वस्व श्रीराम को समर्पण करते है,
इस रूप में हनुमान जी के प्रमुख हथियार है, फरसा,खंडग,चक्र,ढाल, गदा,त्रिशूल ,कुम्भ,कटार और एक कटोरा रक्त भरा और एक बड़ी गदा,यह सब पंचमुखी बाला जी की शक्ति के प्रतीक है,और भक्तो की रक्षा के लिए बाला जी उग्र रूप धारण कर लेते है, पंचमुखी बालाजी अत्यंत शक्ति,ऊर्जा, और उग्रता के प्रतीक है, इनकी साधना से शीघ्र मनोकामनाएं पूर्ण होती है,


 श्रीगणेशाय नमः ।

ॐ श्री पञ्चवदनायाञ्जनेयाय नमः । ॐ अस्य श्री
पञ्चमुखहनुमन्मन्त्रस्य ब्रह्मा ऋषिः ।

गायत्रीछन्दः । पञ्चमुखविराट् हनुमान्देवता । ह्रीं बीजं ।
श्रीं शक्तिः । क्रौं कीलकं । क्रूं कवचं । क्रैं अस्त्राय फट् ।
इति दिग्बन्धः ।

श्री गरुड उवाच ।

अथ ध्यानं प्रवक्ष्यामि श्रृणुसर्वाङ्गसुन्दरि ।
यत्कृतं देवदेवेन ध्यानं हनुमतः प्रियम् ॥ १॥

पञ्चवक्त्रं महाभीमं त्रिपञ्चनयनैर्युतम् ।
बाहुभिर्दशभिर्युक्तं सर्वकामार्थसिद्धिदम् ॥ २॥

पूर्वं तु वानरं वक्त्रं कोटिसूर्यसमप्रभम् ।
दन्ष्ट्राकरालवदनं भृकुटीकुटिलेक्षणम् ॥ ३॥

अस्यैव दक्षिणं वक्त्रं नारसिंहं महाद्भुतम् ।
अत्युग्रतेजोवपुषं भीषणं भयनाशनम् ॥ ४॥

पश्चिमं गारुडं वक्त्रं वक्रतुण्डं महाबलम् ॥

सर्वनागप्रशमनं विषभूतादिकृन्तनम् ॥ ५॥

उत्तरं सौकरं वक्त्रं कृष्णं दीप्तं नभोपमम् ।
पातालसिंहवेतालज्वररोगादिकृन्तनम् ॥ ६॥

ऊर्ध्वं हयाननं घोरं दानवान्तकरं परम् ।
येन वक्त्रेण विप्रेन्द्र तारकाख्यं महासुरम् ॥ ७॥

जघान शरणं तत्स्यात्सर्वशत्रुहरं परम् ।
ध्यात्वा पञ्चमुखं रुद्रं हनुमन्तं दयानिधिम् ॥ ८॥

खड्गं त्रिशूलं खट्वाङ्गं पाशमङ्कुशपर्वतम् ।
मुष्टिं कौमोदकीं वृक्षं धारयन्तं कमण्डलुम् ॥ ९॥

भिन्दिपालं ज्ञानमुद्रां दशभिर्मुनिपुङ्गवम् ।
एतान्यायुधजालानि धारयन्तं भजाम्यहम् ॥ १०॥

प्रेतासनोपविष्टं तं सर्वाभरणभूषितम् ।
दिव्यमाल्याम्बरधरं दिव्यगन्धानुलेपनम् ॥ ११॥

सर्वाश्चर्यमयं देवं हनुमद्विश्वतोमुखम् ।
पञ्चास्यमच्युतमनेकविचित्रवर्णवक्त्रं
शशाङ्कशिखरं कपिराजवर्यम ।
पीताम्बरादिमुकुटैरूपशोभिताङ्गं
पिङ्गाक्षमाद्यमनिशं मनसा स्मरामि ॥ १२॥

मर्कटेशं महोत्साहं सर्वशत्रुहरं परम् ।
शत्रु संहर मां रक्ष श्रीमन्नापदमुद्धर ॥ १३॥

ॐ हरिमर्कट मर्कट मन्त्रमिदं
परिलिख्यति लिख्यति वामतले ।
यदि नश्यति नश्यति शत्रुकुलं
यदि मुञ्चति मुञ्चति वामलता ॥ १४॥

ॐ हरिमर्कटाय स्वाहा ।
ॐ नमो भगवते पञ्चवदनाय पूर्वकपिमुखाय
सकलशत्रुसंहारकाय स्वाहा ।

ॐ नमो भगवते पञ्चवदनाय दक्षिणमुखाय करालवदनाय
नरसिंहाय सकलभूतप्रमथनाय स्वाहा ।

ॐ नमो भगवते पञ्चवदनाय पश्चिममुखाय गरुडाननाय
सकलविषहराय स्वाहा ।

ॐ नमो भगवते पञ्चवदनायोत्तरमुखायादिवराहाय
सकलसम्पत्कराय स्वाहा ।

ॐ नमो भगवते पञ्चवदनायोर्ध्वमुखाय हयग्रीवाय
सकलजनवशङ्कराय स्वाहा ।

ॐ अस्य श्री पञ्चमुखहनुमन्मन्त्रस्य श्रीरामचन्द्र
ऋषिः । अनुष्टुप्छन्दः । पञ्चमुखवीरहनुमान् देवता ।

हनुमानिति बीजम् । वायुपुत्र इति शक्तिः । अञ्जनीसुत इति कीलकम् ।
श्रीरामदूतहनुमत्प्रसादसिद्ध्यर्थे जपे विनियोगः ।
इति ऋष्यादिकं विन्यसेत् ।

ॐ अञ्जनीसुताय अङ्गुष्ठाभ्यां नमः ।
ॐ रुद्रमूर्तये तर्जनीभ्यां नमः ।
ॐ वायुपुत्राय मध्यमाभ्यां नमः ।
ॐ अग्निगर्भाय अनामिकाभ्यां नमः ।
ॐ रामदूताय कनिष्ठिकाभ्यां नमः ।
ॐ पञ्चमुखहनुमते करतलकरपृष्ठाभ्यां नमः ।
इति करन्यासः ।

ॐ अञ्जनीसुताय हृदयाय नमः ।
ॐ रुद्रमूर्तये शिरसे स्वाहा ।
ॐ वायुपुत्राय शिखायै वषट् ।
ॐ अग्निगर्भाय कवचाय हुम् ।
ॐ रामदूताय नेत्रत्रयाय वौषट् ।
ॐ पञ्चमुखहनुमते अस्त्राय फट् ।
पञ्चमुखहनुमते स्वाहा ।
इति दिग्बन्धः ।

अथ ध्यानम् ।

वन्दे वानरनारसिंहखगराट्क्रोडाश्ववक्त्रान्वितं
दिव्यालङ्करणं त्रिपञ्चनयनं देदीप्यमानं रुचा ।
हस्ताब्जैरसिखेटपुस्तकसुधाकुम्भाङ्कुशाद्रिं हलं
खट्वाङ्गं फणिभूरुहं दशभुजं सर्वारिवीरापहम् ।

अथ मन्त्रः ।

ॐ श्रीरामदूतायाञ्जनेयाय वायुपुत्राय महाबलपराक्रमाय
सीतादुःखनिवारणाय लङ्कादहनकारणाय महाबलप्रचण्डाय
फाल्गुनसखाय कोलाहलसकलब्रह्माण्डविश्वरूपाय
सप्तसमुद्रनिर्लङ्घनाय पिङ्गलनयनायामितविक्रमाय
सूर्यबिम्बफलसेवनाय दुष्टनिवारणाय दृष्टिनिरालङ्कृताय
सञ्जीविनीसञ्जीविताङ्गदलक्ष्मणमहाकपिसैन्यप्राणदाय
दशकण्ठविध्वंसनाय रामेष्टाय महाफाल्गुनसखाय सीतासहित-
रामवरप्रदाय षट्प्रयोगागमपञ्चमुखवीरहनुमन्मन्त्रजपे विनियोगः ।

ॐ हरिमर्कटमर्कटाय बंबंबंबंबं वौषट् स्वाहा ।
ॐ हरिमर्कटमर्कटाय फंफंफंफंफं फट् स्वाहा ।
ॐ हरिमर्कटमर्कटाय खेंखेंखेंखेंखें मारणाय स्वाहा ।
ॐ हरिमर्कटमर्कटाय लुंलुंलुंलुंलुं आकर्षितसकलसम्पत्कराय स्वाहा ।
ॐ हरिमर्कटमर्कटाय धंधंधंधंधं शत्रुस्तम्भनाय स्वाहा ।
ॐ टंटंटंटंटं कूर्ममूर्तये पञ्चमुखवीरहनुमते
परयन्त्रपरतन्त्रोच्चाटनाय स्वाहा ।

ॐ कंखंगंघंङं चंछंजंझंञं टंठंडंढंणं
तंथंदंधंनं पंफंबंभंमं यंरंलंवं शंषंसंहं
ळंक्षं स्वाहा ।
इति दिग्बन्धः ।

ॐ पूर्वकपिमुखाय पञ्चमुखहनुमते टंटंटंटंटं
सकलशत्रुसंहरणाय स्वाहा ।

ॐ दक्षिणमुखाय पञ्चमुखहनुमते करालवदनाय नरसिंहाय
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रूं ह्रैं ह्रौं ह्रः सकलभूतप्रेतदमनाय स्वाहा ।
ॐ पश्चिममुखाय गरुडाननाय पञ्चमुखहनुमते मंमंमंमंमं
सकलविषहराय स्वाहा ।

ॐ उत्तरमुखायादिवराहाय लंलंलंलंलं नृसिंहाय नीलकण्ठमूर्तये
पञ्चमुखहनुमते स्वाहा ।

ॐ उर्ध्वमुखाय हयग्रीवाय रुंरुंरुंरुंरुं रुद्रमूर्तये
सकलप्रयोजननिर्वाहकाय स्वाहा ।

ॐ अञ्जनीसुताय वायुपुत्राय महाबलाय सीताशोकनिवारणाय
श्रीरामचन्द्रकृपापादुकाय महावीर्यप्रमथनाय ब्रह्माण्डनाथाय
कामदाय पञ्चमुखवीरहनुमते स्वाहा ।

भूतप्रेतपिशाचब्रह्मराक्षसशाकिनीडाकिन्यन्तरिक्षग्रह-
परयन्त्रपरतन्त्रोच्चटनाय स्वाहा ।
सकलप्रयोजननिर्वाहकाय पञ्चमुखवीरहनुमते
श्रीरामचन्द्रवरप्रसादाय जंजंजंजंजं स्वाहा ।
इदं कवचं पठित्वा तु महाकवचं पठेन्नरः ।
एकवारं जपेत्स्तोत्रं सर्वशत्रुनिवारणम् ॥ १५॥

द्विवारं तु पठेन्नित्यं पुत्रपौत्रप्रवर्धनम् ।
त्रिवारं च पठेन्नित्यं सर्वसम्पत्करं शुभम् ॥ १६॥

चतुर्वारं पठेन्नित्यं सर्वरोगनिवारणम् ।
पञ्चवारं पठेन्नित्यं सर्वलोकवशङ्करम् ॥ १७॥

षड्वारं च पठेन्नित्यं सर्वदेववशङ्करम् ।
सप्तवारं पठेन्नित्यं सर्वसौभाग्यदायकम् ॥ १८॥

अष्टवारं पठेन्नित्यमिष्टकामार्थसिद्धिदम् ।
नववारं पठेन्नित्यं राजभोगमवाप्नुयात् ॥ १९॥

दशवारं पठेन्नित्यं त्रैलोक्यज्ञानदर्शनम् ।
रुद्रावृत्तिं पठेन्नित्यं सर्वसिद्धिर्भवेद्ध्रुवम् ॥ २०॥

निर्बलो रोगयुक्तश्च महाव्याध्यादिपीडितः ।
कवचस्मरणेनैव महाबलमवाप्नुयात् ॥ २१॥

॥ इति श्रीसुदर्शनसंहितायां श्रीरामचन्द्रसीताप्रोक्तं
श्रीपञ्चमुखहनुमत्कवचं सम्पूर्णम् ॥
Name

Festival Special,6,Hanuman Ji,4,Happy Life,13,Inspiration,4,karmyog-geeta gyaan,8,Krishan Chaiynya Mahaprbhu,12,krishna consciousness,18,MOTIVATION,1,Navratri,2,Pundrik Ji Goswami,5,RAM MANDIR NIRMAAN,4,Relations,2,sangkirtna,22,Vrindavan Darshan,1,आनंद की ओर,3,इरशाद,2,गोपीगीत,7,तंत्र -मंत्र या विज्ञान,1,न भूतो न भविष्यति,1,भक्तमाल,10,रासलीला,1,श्याम-विरहणी,2,श्री कृष्ण बाललीला,2,श्रीराधा-माधव-चिंतन,7,साधना और सिद्धि,9,होली के पद,2,
ltr
item
DIVINE LOVE: पंचमुखी बालाजी : रूप रहष्य,गुण एवं शक्तिशाली स्तोत्र
पंचमुखी बालाजी : रूप रहष्य,गुण एवं शक्तिशाली स्तोत्र
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjSQNfcuTFtegnxZF6wF-q5XYaAz8ti_vGZSM3z9PqmnI3_KClogGbWEzH5ypwzwZqqJTGZm6VfHaATc4cBTv3rOzFtuomR6_FP84UU2g-QbSebHnRob1vwPW35c702Mv294DcFnpxQH54/s1600/panch+mukhi.png
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjSQNfcuTFtegnxZF6wF-q5XYaAz8ti_vGZSM3z9PqmnI3_KClogGbWEzH5ypwzwZqqJTGZm6VfHaATc4cBTv3rOzFtuomR6_FP84UU2g-QbSebHnRob1vwPW35c702Mv294DcFnpxQH54/s72-c/panch+mukhi.png
DIVINE LOVE
https://divinelovevikas.blogspot.com/2018/05/blog-post_95.html
https://divinelovevikas.blogspot.com/
https://divinelovevikas.blogspot.com/
https://divinelovevikas.blogspot.com/2018/05/blog-post_95.html
true
4400599221121763347
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy